फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सराफा की दुकान से धोखाधड़ी कर चोरी के मामले में दो महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख। चार दिन पूर्व एक सराफा व्यापारी की दुकान से धोखाधड़ी कर जेवरातों को चोरी करने के मामले ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान किया है। पुलिस ने इन महिलाओं से चोरी के जेवरात भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, थाना मगोर्रा क्षेत्र के मुख्य बाजार में सागर वर्मा की सराफा की दुकान है। सोमवार शाम करीब 4 बजे दो महिलाएं सागर वर्मा की दुकान पर जेवरात खरीदने पहुंचीं। दोनों ने पुराने जेवरात बदलने के लिए व्यापारी को दिए। जब व्यापारी ने महिलाओं के पुराने जेवरात जांच करने की बात कही तो आरोपी महिलाएं काउंटर पर रखे अपने नकली और दुकान के असली गहने लेकर भाग गईं। जेवर लेकर भागते हुए दोनों महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में पीड़ित व्यापारी सागर वर्मा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की।
पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात करीब 10 बजे गांव लोरिहा पट्टी के पास से दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं की पहचान राजस्थान, धौलपुर के गांव मनियां निवासी तुलसा और सुनीता के रूप में हुई है। पुलिस ने महिलाओं के पास से चोरी के जेवरात और नकदी बरामद की है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें