फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला अधिवक्ताओं में जमकर हुई मारपीट, मथुरा कचहरी का ये वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

Fri, 18 Jul 2025 03:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र के कचहरी परिसर के पास महिला अधिवक्ताओं में मारपीट हो गई। कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। बताया गया है कि दोनों में चैंबर को लेकर विवाद हो गया था। 
 
विज्ञापन
महिला अधिवक्ताओं में जमकर हुई मारपीट, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कलेक्ट्रेट परिसर में दो महिला वकीलों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट इतनी गंभीर थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए।
विज्ञापन



थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कोषागार के पास दो महिला वकील आपस में भिड़ गईं। दोनों महिला वकीलों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए और चोटी पकड़ कर मारपीट करने लगीं। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।वायरल हो रहे वीडियो में तीन महिलाएं एक-दूसरे के साथ हाथापाई करती नजर आ रही हैं। सभी महिलाएं वकील की ड्रेस यानी काला कोट पहने हुए हैं। वीडियो में पीछे से तमाशबीनों की आवाजें भी साफ सुनाई देती हैं...‘दे इसमें, दे इसमें।’

विज्ञापन
विज्ञापन



इस पूरी घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विवाद वकीलों के चैंबर को लेकर हुआ बताया जा रहा है। इस झगड़े में एक महिला वकील का साथ एक अन्य महिला देती हुई भी दिखाई दे रही है, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कलेक्ट्रेट जैसे संवेदनशील इलाके में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि बार एसोसिएशन या प्रशासन इस पूरे मामले पर क्या कदम उठाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें