फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों पर एक से अधिक चलने वालों पर की कार्रवाई

विज्ञापन
दुपहिया वाहन चालकों का चालान करती पुलिस। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। लॉकडाउन चतुर्थ चरण के नियमों का पालन कराने में कोताही बरत रहे दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ बुधवार को स्टेट बैंक चौराहा पर अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहन पर दो लोगों के चलने पर चालान किए गए। डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों की ताबड़तोड़ चेकिंग की गई।
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों पर एक से अधिक यात्रियों पर 250 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। चेतावनी दी गई कि दूसरी बार अवहेलना पर 500 रुपये तथा तीसरी बार 1000 तथा चौथी बार ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त तथा पांचवीं बार वाहन सीज की कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बनाए गए नियमों का अनुपालन कराना सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
हड़ताल पर गए आक्रोशित सफाईकर्मी, समझौता
फरह। कस्बा हॉटस्पॉट क्षेत्र में होने के कारण बुधवार को ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारी को डंडा मार दिया। इससे आक्रोशित नगर पंचायत सफाई संघ ने हड़ताल का एलान करते हुए काम काज छोड़ दिया। इस घटना की जानकारी होने पर एसओ शेर सिंह द्वारा हस्तक्षेप करते हुए दोनों के बीच समझौता कराते हुए हड़ताल को समाप्त करा दिया। इस मौके पर कस्बे के राजू जमादार, विशंभर, विक्रम, राजेंद्र, रंजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें