फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए दो वाहन रवाना

विज्ञापन
प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिला जज विकास कुमार।
विज्ञापन
मथुरा। जिला न्यायालय में 13 दिसंबर को लगने वाली लोक अदालत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बृहस्पतिवार को जिला जज विकास कुमार ने दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रचार वाहन शहर के प्रमुख मार्गों, बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर लोक अदालत के उद्देश्य, प्रक्रियाओं और लाभों की लोगों को जानकारी देंगे। बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी समझौते से निपटाए जाने वाले मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी वादकारियों से अपने मुकदमों को चिह्नित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित होकर निस्तारण कराने की अपील की है। इस दौरान अपर जिला जज रामकिशोर पांडेय समेत अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें