फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो ट्रेनें निरस्त, सात के बदले मार्ग, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बाद-जंक्शन स्टेशन के बीच तीसरी लाइन जोड़ने का कार्य चल रहा है। इसके चलते रेलवे ने दो ट्रेनों को निरस्त कर दिया और सात से अधिक ट्रेनों का डायवर्जन किया। शनिवार को जंक्शन पर ट्रेन नहीं आने से यात्री रिजर्वेशन निरस्त कराकर दूसरे वाहनों से रवाना हुए।
विज्ञापन

जंक्शन के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जंक्शन-सवाईमाधोपुर अप-डाउन लाइन की दो ट्रेनें निरस्त रहीं। इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्री दूसरी ट्रेनों से रवाना हुए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पातालकोट एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, कोटा निजामुद्दीन एक्सप्रेस, निजामुद्दीन कोटा एक्सप्रेस के मार्ग बदले गए। ये ट्रेन जंक्शन न आकर दिल्ली से आगरा कैंट पहुंचीं।
यात्री दीपक सिंह ने बताया कि वह दिल्ली जाने के लिए जंक्शन पर आए लेकिन, ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिली तो वह बस से रवाना हुए। दूसरे यात्री विपिन तिवारी ने बताया कि वह फरीदाबाद जा रहे थे, लेकिन महाकौशल ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिली वह बस से फरीदाबाद के लिए रवाना होेंगे। उधर, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तीसरी लाइन का कार्य पूरा हो चुका है। इसको अब जोड़ने का कार्य चल रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त और कुछ के रूटों का डायवर्जन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीसरी लाइन शुरू होने से ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी इसके साथ ही ट्रेनों को खड़ा भी किया जा सकेगा। स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी लगातार उद्घोषणा करके यात्रियों को दी जा रही है। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि बाद-जंक्शन के बीच तीसरी लाइन का कार्य चल रहा है। इसके चलते ट्रेन का रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें