फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दरिंदगी का मामला: एसएसपी ने दो दरोगा किए निलंबित, प्रभारी निरीक्षक पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Thu, 13 Nov 2025 11:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बालिका से दुष्कर्म के मामले में लापरवाही पर दो उपनिरीक्षक निलंबित कर दिए गए हैं। वहीं प्रभारी निरीक्षक फरह और अन्य उपनिरीक्षकों पर जांच की तलवार लटकी है। 
विज्ञापन
थाना फरह पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसपी मथुरा ने बालिका से दुष्कर्म के मामले में गलत कार्रवाई करने के आरोप में थाना फरह अंतर्गत महुअन टोल चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध कुमार और उपनिरीक्षक सतीश कुमार को निलंबित कर दिया है। दोनों के ऊपर बालिका से दुष्कर्म के मामले के आरोपी को बचाने और गलत कार्रवाई करने के आरोप लगे थे। इस मामले में कार्रवाई की तलवार अब प्रभारी निरीक्षक फरह और अन्य उपनिरीक्षक पर भी लटक गई है। कप्तान ने इसके लिए जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि टोल चौकी उपनिरीक्षक अनिरुद्ध कुमार ने आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी योगेश पर पर केवल अवैध तमंचा रखने की कार्रवाई की थी। मगर बालिका के पिता ने 8 नवबंर को एसएसपी को घटना की पूरी जानकारी देते हुए मासूम के साथ हुई घटना में न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद एसएसपी ने सीओ साइबर क्राइम गुंजनसिंह को जांच सौंपी तो पुलिस ने 10 नवबंर को फिर सले तहरीर लेकर आरोपी योगेश के विरुद्ध थाना फरह में पाक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी योगेश को वृंदावन के रॉयल भारती होटल के पास एक किराए के कमरे से पकड़ लिया।  

मगर दुष्कर्म के आरोपी को बचाने एवं गलत मामले में पकडने से फरह पुलिस की काफी किरकिरी हुई। अब इस मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुये दोनों उपनिरीक्षक को निलंबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें