फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बालिका से दुष्कर्म के मामले में दो दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह। एसएसपी मथुरा ने बालिका से दुष्कर्म के मामले में गलत कार्यवाही करने के आरोप में थाना फरह क्षेत्र की महुअन टोल चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध कुमार एवं उपनिरीक्षक सतीश कुमार को निलंबित कर दिया। दोनों पर बालिका से दुष्कर्म के मामले के आरोपी को बचाने एवं गलत कार्रवाई करने के आरोप लगे थे। मामले में कार्यवाही की तलवार अब प्रभारी निरीक्षक फरह एवं अन्य उपनिरीक्षक पर भी लटक गई है। कप्तान ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि टोल चौकी उपनिरीक्षक अनिरुद्ध कुमार ने आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी योगेश पर पर केवल अवैध तमंचा रखने की कार्रवाई की थी। मगर बालिका के पिता ने 8 नवंबर को एसएसपी को घटना की पूरी जानकारी देते हुए मासूम के साथ हुई घटना में न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद एसएसपी ने सीओ साइबर क्राइम गुंजन सिंह को जांच सौंपी तो पुलिस ने 10 नवंबर को पुनः तहरीर लेकर आरोपी योगेश के विरुद्ध थाना फरह में पाॅक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया । मंगलवार को पुलिस ने आरोपी योगेश को वृंदावन के रॉयल भारती होटल के पास एक किराये के कमरे से पकड़ लिया। मगर दुष्कर्म के आरोपी को बचाने एवं गलत मामले में पकड़ने से फरह पुलिस की काफी किरकिरी हुई। अब इस मामले में एसएसपी ने कार्यवाही करते हुये दोनों उपनिरीक्षक को निलंबित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें