फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तेज रफ्तार दो कारें भिड़ीं, एक पलटी

विज्ञापन
हादसे के बाद छटीकरा फ्लाइओवर पर पलटी हुई कार।
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। नेशनल हाईवे-19 पर थाना जैत क्षेत्र के छटीकरा स्थित चारधाम मंदिर के पास रविवार देर रात दो तेज रफ्तार कारें आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जबकि दूसरी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। दुर्घटना में कार सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 11 बजे दिल्ली से मथुरा की ओर आ रही अर्टिगा और होंडा सिटी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा कार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में होडल निवासी कुलदीप घायल हो गया। सूचना पर जैत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहन हाईवे पर खड़े रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों कारों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें