गोवर्धन। थाना पुलिस ने क्षेत्र में छिनैती करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तमंचा, कारतूस, लूटे गए दो मोबाइल, कुंडल, 1100 रुपये नगद और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं।
एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया की अडींग रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया, जिससे पुलिस बाल-बाल बच गई। पीछा करने पर दोनों आरोपी अडींग रोड भवनपुरा पुलिया पर गिर गए और पुलिस ने उन्हें दबोच लिए। गिरफ्तार बदमाशों में नगला रति, थाना मगोर्रा निवासी दीपक और मनीष हैं। आरोपियों ने हाल में एक महिला से पलसों के समीप पर्स छीनकर मोबाइल फोन व 1100 रुपये नगद लूटे थे। दूसरी बैंककर्मी महिला से एकता गोशाला के पास पर्स छीनकर मोबाइल फोन और सोने के ईयर रिंग लूटे थे। फरार तीसरे साथी शिवम की तलाश जारी है।