फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भागवत कथा आयोजक व उनके बेटे को बुरी तरह पीटा, लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बरसाना में भागवत कथा के आयोजक पिता-पुत्र पर दबंगों ने धारदार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। चीखपुकार होने पर लोगों ने उन्हें बचाया। इस मामले में थाना बरसाना में तीन नामजद सहित सात-आठ लोगों के विरुद्ध छिनैती, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बरसाना के सजल वाष्र्णेय के पिता बरसाना में बरेली वाली धर्मशाला में 14 सितंबर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करा रहे हैं। सजल के पिता का आरोप है कि 16 सितंबर की रात करीब साढ़े दस बजे बेटा सजल धर्मशाला के निकट ही गोदाम में खड़ी अपनी गाड़़ी लेने पहुंचे थे। चौकीदार को गोदाम का गेट खोलने को कहा। इसी पर बरसाना के ही सुरेश शर्मा, योगेश और विशाल ने सजल के साथ छीनाझपटी और मारपीट शुरू कर दी। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले उसका बैग छीन लिया। बैग में करीब तीन हजार रुपये व कागजात थे। सोने की चेन भी तोड़ ली। वह पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। इसके बाद कुछ अन्य लड़कों को बुला लिया। उनके साथी अवागढ़, एटा के पंकज के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। इस मामले में सुरेश, विशाल, योगेश व अन्य अज्ञातों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस हमलावरों कीतलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें