फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चलती ट्रेन से गिरते बुजुर्ग के लिए फरिश्ता बने दो दरोगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर सोमवार को चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे 64 वर्षीय बुजुर्ग यात्री की जान आरपीएफ के दो दरोगाओं ने बचा ली। संतुलन बिगड़ने से यात्री ट्रेन के गेट पर लटक गए। उनके दोनों पैर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गए। मौके पर मौजूद दो दरोगाओं ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित प्लेटफार्म पर खींच लिया।
विज्ञापन


घटना दोपहर 2:03 बजे की है। प्लेटफॉर्म नंबर एक से कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (18478) रवाना हो रही थी। त्योहार पर भीड़ के कारण ओडिशा निवासी प्रसाद महापात्र ने एस-1 कोच में चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गेट पर लटक गए। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के उप निरीक्षक सुजीत सिंह चंदेल और आरपीएसएफ के उप निरीक्षक टीआई सिंह ने उन्हें प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित खींच लिया। ट्रेन रुकवाने के बाद यात्री को सुरक्षित बैठाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें