हाथरस-मथुरा रेल ट्रैक पर गुरुवार शाम आत्महत्या का प्रयास कर रही वृद्धा को दो लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचा लिया।
शाम को शिक्षक नथाराम उपाध्याय रंगेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि करीब 5:10 बजे हाथरस से मथुरा आने वाली ट्रेन ट्रैक पर आ चुकी थी और एक वृद्धा रेल के आगे आत्महत्या करने के लिए खड़ी थी। इसे देखकर वह शोर मचाते हुए वृद्धा को हटाने के लिए भागे।
शोर सुनकर पूर्व सभासद हेमंत अग्रवाल समेत स्थानीय लोगों ने वृद्धा को खींच लिया और ट्रेन धड़धड़ाते हुए निकल गई। महिला को बचाने के लिए चक्कर में कुछ लोग ट्रेन की चपेट में आते-आते बचे। हालांकि महिला की जान बच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस को वृद्धा ने बताया कि वह इटावा के भरथना की रहने वाली है और काफी समय से वह सदर में रह रही है। वह अपने जीवन से दुखी होकर आत्महत्या करना चाह रही थी। पुलिस उसे अपने साथ सदर थाना ले गई।