फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण हादसों में दो की मौत, पांच घायल

Mon, 29 Dec 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में घने कोहरे के कारण रविवार सुबह दो सड़क हादसे हुए। थाना बरसाना क्षेत्र में गोवर्धन रोड पर जेनर्म बस और बोलेरो में टक्कर हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। थाना सदर बाजार क्षेत्र में किशोर को कार ने कुचल दिया।
विज्ञापन


राजस्थान के भरतपुर जनपद के गांव मल्हार निवासी चंद्रपाल (40) पुत्र हरीसिंह अपने परिवार के सत्तो, मीना, हरीराम, मानपाल और रिश्तेदार अर्जुन निवासी गांव नरी छाता के साथ बोलेरो से गोवर्धन आ रहे थे।

सुबह 8:30 बजे जब वे गांव नगला जरैला के निकट से गुजर रहे थे तभी कोहरे के कारण सामने से तेज गति से आ रही जेनर्म बस से गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो विपरीत दिशा में दूर तक घिसटी। बोलेरो सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची बरसाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। चंद्रपाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी घटना भी सुबह 8:30 बजे थाना सदर बाजार क्षेत्र में हुई। गांव औरंगाबाद निवासी शाहरुख (14) पुत्र खलील सड़क पार कर गांव से जंगल की ओर जा रहे थे।

कोहरे के कारण कार ने किशोर को टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक गाड़ी को भगा ले गया। शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर गांव के लोग और सदर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें