थाना यमुनापार क्षेत्र में मथुरा-राया रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई।
यमुनापार के लक्ष्मीनगर निवासी किशन सिंह (28) पुत्र रद्दो सिंह शनिवार की शाम चार बजे बहन रूपमता और भांजे विजय (5) पुत्र दुर्गेश के साथ बाइक से इगलास के गांव गढ़ा खेरा जा रहे थे।
मथुरा-राया रोड पर थाना यमुनापार क्षेत्र में गांव दीवाना कलां के निकट सामने से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
एसओ यमुनापार ने बताया कि घटना में किशन और विजय की मौके पर ही मौत हो गई। किशन ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। रूपमता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद रोडवेज बस सड़क पर आड़ी हो गई और जाम लग गया। सूचना पर यमुनापार पुलिस पहुंची और बस को क्रेन से हटवाया। इसमें दो घंटे लगे।