श्री प्रियाकांत जू दिव्यदर्शन महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रसिद्ध वायलिन वादक डॉ. नंदिनी शंकर ने मनमोहक प्रस्तुति से महफिल में चार चांद लगा दिए। मंच पर संगीत की स्वरलहरियां हर किसी को मोह रही थीं।
डॉ. नंदिनी शंकर ने राग बागेश्वरी में बंदिश पेश की। इसके बाद उन्होंने पायो जी पायो, मैने राम रतन धन पायो... प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। आखिर में उन्होंने नरसी महता लिखित प्रसिद्ध भजन ‘वैष्णव जन ते कहिए’ पेश किया।