फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो ने किया भुगतान, एक का भवन सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बड़े बकायेदारों पर नगर निगम की टीम कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को टीम ने भूतेश्वर जोन में एक भवन सील किया है जबकि कार्रवाई से बचने के लिए दो बकायेदारों ने कुछ रकम जमा करा दी है। निगम ने अब तक करीब 50 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि भूतेश्वर जोन में हाईवे किनारे भूमि स्वामी चौब सिंह पर 4.86 लाख रुपये, भवन स्वामी शिवराम पर 1.51 लाख रुपये और भवन स्वामी नीलम अग्रवाल पर 40 हजार रुपये का कर बकाया चल रहा था। करीब 10 दिन पहले तीनों को चेतावनी नोटिस जारी किए लेकिन कर जमा नहीं कराया।
मंगलवार को टीम पहुंची तो चौब सिंह ने 1.20 लाख रुपये और नीलम अग्रवाल ने अपना भुगतान कर दिया। वहीं कर जमा नहीं कराने पर शिवराम का भवन सील किया गया। उन्होंने बताया कि सभी बकायेदारों को 31 मार्च तक कर जमा करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें