छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर में जमीन विवाद में पुलिस कार्रवाई को एकतरफा बताकर दो किसान भाई परिवार सहित कलेक्ट्रेट आ गए और डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह की धमकी दी। यह देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
किसान दीपा सिंह, कै लाश सिंह, भगवान सिंह और टेकचंद्र का गांव के ही एक पक्ष से से 22 साल पहले हुए एक मुख्तारनामा को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में एसडीएम छाता कोर्ट द्वारा सही कार्रवाई और पुलिस से मदद न मिलने का आरोप लगाकर दोनों भाई परिवार और बच्चों को लेकर दोपहर 12:30 बजे डीएम कार्यालय आ गए और आत्मदाह की धमकी दी।
हाथ में डीएम और एसएसपी के नाम शिकायती पत्र लिए दोनों भाइयों ने कार्रवाई के लिए एक घंटे का समय दिया। दो बजे आत्मदाह का समय नियत होना बताया। सूचना पर छाता कोतवाली पुलिस मौके पर आ गई और एसडीएम छाता से जमीन विवाद का निबटारा कराने को लेकर वार्ता की। एसडीएम छाता ने दोनों किसान परिवाराें को छाता बुलाकर मामले का निबटारा कराने का आश्वासन दिया। इस पर दोनों किसान परिवार छाता चले गए।