फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता (मथुरा)। थाना छाता पुलिस और स्वाट टीम की अकबरपुर-तरौली रोड पर शुक्रवार रात बदमाशों से पिल्होरा गांव के जंगल में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। वहीं दो अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि हाल ही में गांव पिल्होरा बंबा के पास माइक्रोफाइनेंस कर्मी से मारपीट करके 1,26,726 रुपये लूट ले गए थे। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पुलिस टीम तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश बंबा रोड की ओर आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देखकर बदमाश फायरिंग कर बदमाश भागने लगे। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की।
इस दौरान थाना हाईवे क्षेत्र के गांव उसफार निवासी जगदीश और उसफार गांव से सटे गांव नवीपुर का रहने वाला बदमाश अनिल पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। दोनों के पैर में गोली लगी है। मौके से दो 315 बोर तमंचा, कारतूस और 24000 रुपये बरामद हुए हैं। सीएचसी छाता में दोनों को भर्ती कराया गया। इसके बाद यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं थाना छाता के गांव बिदावली का बदमाश बबलू अपने एक अन्य साथी गजेंद्र के साथ भाग गया। दोनों की तलाश जारी है। कोतवाली प्रभारी त्रिलोक सिंह ने बताया कि उपचार के बाद दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें