फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो लाख श्रद्धालुओं ने किए बांकेबिहारी के दर्शन

विज्ञापन
मथुरा। मंगलवार को आराध्य के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। अक्षय तृतीया पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के साल में एक बार होने वाले चरण दर्शन के लिए भक्तों के आने का सिलसिला सोमवार से ही शुरू हो गया। मंदिर प्रबंधन का दावा है कि मंगलवार को करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन किए। बुधवार और अगले दो दिन में आठ लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।
विज्ञापन

भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने मंदिर के आसपास और चौक-चौराहों पर बंदोबस्त किए हैं। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए हैं और बैरिकेडिंग लगाई गई है। उधर, होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं फुल हैं। होटलों में आधे से ज्यादा कमरे तो ऑनलाइन ही बुक हो गए। कमरों का किराया भी आम दिनों की तुलना में दो से तीन गुना ज्यादा है। पुलिस प्रशासन ने बाहरी वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करने की व्यवस्था की है। किसी भी वाहन को शहर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।
मंदिर के सेवायत नितिन सांवरिया ने बताया कि मंगलवार को अनुमानित दो लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। वहीं बुधवार को सबसे ज्यादा भीड़ रहेगी। बृहस्पतिवार को भी यही हाल रहने वाला है।
विज्ञापन


बढ़ सकता है दर्शन करने का समय
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत नितिन सांवरिया ने बताया कि बुधवार सुबह और शाम के दर्शन का समय बढ़ सकता है। सुबह 7.45 बजे से दोपहर 12 बजे और शाम 5.30 बजे से रात 9.30 बजे तक दर्शन होंगे। भीड़ के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन और सेवायत आपसी सहमति से इस समय में सुबह और शाम एक-एक घंटे की वृद्धि कर सकते हैं।

क्या बोले होटल कारोबारी
गेस्ट हाउस में कोई रूम खाली नहीं है। दोपहर 12 बजे तक सभी कमरे बुक हो चुके थे। वृंदावन में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। इसके लिए पहले ही इंतजाम कर लिया था।
-दीपक, स्वामी, गेस्टहाउस संचालक

गेस्ट हाउस के सभी कमरे फुल हैं। अगले तीन दिन तक बुकिंग हैं, जबकि बुकिंग कराने के लिए लगातार फोन आ रहे हैं। कमरा नहीं मिलने पर श्रद्धालु मायूस हो रहे हैं।
विज्ञापन

-अनुज, गेस्ट हाउस संचालक



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें