फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत,बस की चपेट में ट्रैक्टर-टॉली, 12 गंभीर घायल

Sun, 29 Mar 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन के निकट दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह बरसाना रोड पर कार पलट गई। कार में सवार भरतपुर के रंजीत नगर निवासी हरिश्चन्द यदुवंशी, उनकी पत्नी गौरा और भाई मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान हरिश्चन्द की मौत हो गई। मृतक के भतीजे देवेन्द्र ने बताया कि वह अरवाई गमी में जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार का अगला पहिया फटने से गाड़ी पलट गई थी। दूसरी घटना मथुरा-गोवर्धन रोड पर हुई। गांव जमुनावता चौराहे के निकट शनिवार देर शाम बाइक सवार सादाबाद निवासी सुभाष पुत्र राम बाबू और पवन कुमार पुत्र भगवती हादसे में घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए मथुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात सुभाष (20 वर्ष) की मौत हो गई।
विज्ञापन




 छाता में नरी-सेमरी से मेला देखकर लौट रहे नगला बृजा के ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्राली रोडवेज बस की चपेट में आ गई। हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया। बस के शीशे तोड़ दिए। घायलों को राहगीरों ने केडी मेडिकल हॉस्पिटल अकबरपुर में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार शाम छह बजे की है। घायल में नगला बुर्जा के जसमत और अर्जुन भी हैं। दो के पैर की हड्डी टूट गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बस में आग लगाने का भी प्रयासकिया। एक घंटे तक जाम लगा रहा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें