फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ व मारपीट में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि लिंक रोड पर एक गेस्टहाउस में शराब पीने से मना करने पर आधा दर्जन युवकों ने हंगामा काटा। तोड़फोड़ और मारपीट में दो युवक घायल हो गए। गेस्टहाउस के दरवाजे और शीशे तोड़ दिए गए। हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। इस दौरान एक बाइक भी छोड़ गए। गेस्टहाउस मालिक ने पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

लिंक रोड स्थित कुं ती पैलेस में रात ११.३० बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब इसी क्षेत्र के रहने वाले पांच लोगों ने गेस्टहाउस में दो कमरे किराए पर लिए शराब पीना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे गेस्टहाउस प्रबंधक ने विरोध किया तो युवक उत्तेजित हो गए और गालीगलौज और मारपीट करने लगे।
जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो कमरों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे गेस्टहाउस के कमरे में ठहरे हाथरस निवासी मोहित और कुम्हेर भरतपुर के रहने वाला भरत सिंह घायल हो गया। किसी ने हंगामे की सूचना पुलिस को दे दी। गेस्टहाउस भारतीय किसान यूनियन के नेता शिवराज सिंह का है। उन्होंने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। शहर कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें