राधाकुंड। राधाकुंड-छटीकरा मार्ग स्थित मुखराई चौराहे पर शनिवार को फिटनेस सेंटर में कसरत करने आने वाले युवकों के दो गुटों में लात-घूंसे चले। दोनों गुटों में विवाद एक युवक की प्रेमिका को मोबाइल पर मैसेज भेजने को लेकर हुआ। हमलावरों ने एक युवक को लोहे की रॉड से पीटा।
आन्यौर निवासी युवक की प्रेमिका के पास व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा गया था। इसकी जानकारी प्रेमी को हुई तो मामला टकराव तक पहुंच गया। दोनों ही पक्ष फिटनेस सेंटर में कसरत करते हैं। शनिवार की सुबह फिटनेस सेंटरों से साथियों को बुला लिया। दोनों पक्षों के युवक दो गाड़ियों से मुखराई चौराहे पहुंचे। यहां गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। यहां कार सवार विष्णु पक्ष को दबोच लिया, फिटनेस सेंटर की रॉड से जमकर मारपीट हुई। मारपीट से अफरातफरी मच गई। विष्णु कौशिक को गंभीर चोट आई। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। एसपीआर सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि दो पक्षों में युवती को लेकर विवाद हुआ था। वीडियो भी मिला है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके दोनों पक्षों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।