मथुरा। एसटीएफ व हाईवे थाने की पुलिस ने ट्रक से 185 किलो गांजा बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत कार्रवाई की है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर नूंह में सप्लाई करने जा रहे थे।
हाईवे थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि भरतपुर रोड पर मुडेसी गांव के पास चेकिंग अभियान में ट्रक चालक को ट्रक को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर ट्रक चालक ने भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस व एसटीएफ टीम ने पीछा करके ट्रक रुकवाया। इसके बाद ट्रक की तलाशी में 85 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस टीम ने फरीदाबाद के सिरोही निवासी जमशेद और नूंह का रहने वाला जाहुल को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर नूंह हरियाणा के लिए जा रहे थे। आरोपियों को सोमवार को गांजे की सप्लाई करन थी। थाना प्रभारी ने बताया है कि आरोपियों को जेल भेज दिया है। साथ ही वाहन को जब्त किया है।