फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नोएडा के लिए सुबह नए बस स्टैंड से चलेगी दो ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए दो एसी ई बसों का संचालन शुरू किया है। यह बस नए बस स्टैंड पर यात्रियों को लेकर सुबह 7 बजे और 9 नोएडा के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन


नए बस स्टैंड के स्टेशन इंचार्ज राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया अभी तक नोएडा के लिए 8 सामान्य बस का संचालन होता था। गर्मी में इन बसों में सफर करने के दौरान यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती थी। यात्रियों की सुविधा के लिए नए बस स्टैंड से रोजाना नोएडा के लिए तो सुबह इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू किया है। यह बस सुबह 7 और 9 बजे नोएडा के लिए रवाना होगी।

उन्होंने बताया इस बस में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। बस में मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट लगाया गया है। बस की निगरानी कंट्रोल रूम से लगातार होगी। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि दो ई बसों का संचालन नए बस स्टैंड से शुरू कर दिया है। रक्षाबंधन त्योहार पर सफर करने के दौरान यात्रियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें