फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पलटी बस, दो की मौत

Wed, 11 Feb 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हाईवे क्षेत्र में एटीवी कट पर मुड़ते समय तड़के तीन बजे राजस्थान रोडवेज की बस से ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बस पलट गई और चीख पुकार मच गई। ट्रक के क्लीनर और एक अन्य ट्रक के चालक की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक एक ट्रैक्टर वाले से रास्ता पूछकर लौट रहा था।
विज्ञापन


हरियाणा में पानीपत जिले के थाना वापुल्ली के गांव सर्वपुर निवासी सोनू (27) पुत्र करन सिंह ट्रक चालक थे। वे गुजरात से हाथरस के लिए किराने का माल लेकर ट्रक से चले थे। मथुरा में हाईवे पर एटीवी क ट के निकट ट्रक खड़ा कर तीन बजे विपरीत दिशा में खड़े ट्रैक्टर चालक से हाथरस का रास्ता पूछकर लौट रहे थे।

कट पर हाईवे पार करते समय तेज गति से आ रही राजस्थान रोडवेज जयपुर डिपो के बस चालक ने बस को मोड़ दिया इससे सोनू कुचल गया। इसी दौरान दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। इससे बस पलट गई और बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में सोनू और ट्रक के क्लीनर की मौके पर मौत हो गई। 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा 24 यात्रियों को चोट आई हैं।
विज्ञापन


बस और ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। यात्रियों की सूचना पर हाईवे पुलिस और टीएसआई रात 3:30 बजे मौके पर पहुंचे और क्रेन से बस को उठाया। बस के नीचे सोनू का शव मिला। बस चालक और ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और 4:30 बजे हाईवे को पूरी तरह से चालू कराया। ट्रक के क्लीनर की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस मामले में हाईवे थाने की पन्ना पोखर चौकी प्रभारी विजय बहादुर सिंह की ओर से राजस्थान रोडवेज बस के चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

टक्कर से फट गई थी बस की टंकी
राजस्थान रोडवेज बस के चालक ने विपरीत दिशा की सड़क की ओर देखे बिना ही बस को तेज गति में मोड़ दिया था। दिल्ली की ओर से नई बाइक लादकर आ रहे ट्रक की टक्कर से बस की टंकी फट गई और सड़क पर सैकड़ों लीटर डीजल फैल गया। बस के घर्षण से उठी चिंगारी से डीजल में आग लगने का खतरा बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीजल में आग लगने से रोकने को वाहनों को सर्विस रोड से गुजारा और डीजल पर रेत डाला।
विज्ञापन


ये हैं गंभीर घायल  
-दयावती पत्नी अनेकपाल निवासी गांव रुहान थाना बिलनी बदायूं
-हरीराम पुत्र भोलू निवासी गांव बेलोनी कंचनपुर धौलपुर
-रतन पुत्र पन्नालाल शहपुरा फिलिया भीलबाड़ा राजस्थान
-सुनील पुत्र बनवारीलाल दातागंज बदाऊ
-आशीष अग्रवाल पुत्र ब्रह्मानंद सीकर हाउस जयपुर
-गंगाराम पुत्र बन्नालाल गांव कंचन फिलिया भीलवाड़ा
-लीलाराम पुत्र लालाराम
-संजय अग्रवाल पुत्र बजरंग दादिया फाटक जयपुर
-शशि मिश्रा पत्नी विजय दातागंज बदायूं
-शशि पत्नी अजय बदायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें