फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में दर्दनाक हादसा: स्कूटी और बाइक की भीषण टक्कर, गोपेश्वर महादेव मंदिर की सेवायत समेत दो की मौत

Fri, 08 May 2026 06:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

स्कूटी और बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सेवायत की सड़क हादसे में माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में पानीगांव-मांट मार्ग पर शुक्रवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृंदावन के प्राचीन श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर की सेवाधिकारी मीनाक्षी गोस्वामी और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा स्कूटी और मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत के कारण हुआ।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब चार बजे राधारानी मानसरोवर मंदिर के समीप एक स्कूटी और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान गोपेश्वर महादेव मंदिर की सेवायत मीनाक्षी गोस्वामी और गिरधारी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जमुनापार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीनाक्षी गोस्वामी के आकस्मिक निधन से धार्मिक क्षेत्र और गोस्वामी समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें