फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कैमरामैन के दो साथी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र के गांव चौमुहां के आरके मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान हुई गोलीबारी के मामले में जैंत पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को कान्हा तुलसी हाइट्स के समीप तिराहे से दबोचा।
विज्ञापन

रविवार रात सुरीर निवासी पीतांबर गुप्ता की पुत्री ज्योति की शादी चौमुहां निवासी अतुल से शादी के दौरान स्टेज पर फोटो खिंचवाने को लेकर लड़की पक्ष और कैमरामैन के बीच विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई। खुद को घिरा देख कैमरामैन पक्ष की ओर से चली गोली दुल्हन के चचेरे भाई चिराग के हाथ में जा लगी थी। इस घटना से शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गई थीं।
थाना जैंत पुलिस ने पीड़ित पिता विजय सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। आझई चौकी इंचार्ज मनोज भाटी व सुधीर राठी ने नारायण (16) और करन (22) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नारायण के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और घटना में इस्तेमाल किया गया एक खोखा बरामद हुआ है। वहीं आरोपी करन के कब्जे से दो कारतूस बरामद किए गए हैं। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया फोटो खींचने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें