फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ में बिछड़े दो बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को भीड़ के कारण दो छोटे बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ गए। हालांकि इनमें से एक बच्चा कुछ देर बाद अपने माता-पिता से मिल गया, लेकिन छह वर्षीय जिगर के परिजनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कुछ लोग बच्चे को लेकर आए थे। बच्चा रो रहा था, डरा हुआ था। पुलिस ने बच्चे को पानी पिलाया और फ्रूटी दिलाई और फिर उससे जानकारी की। उसने अपना नाम जिगर बताया। पिता का नाम उमाशंकर और माता का नाम प्रियंका देवी बताया। मंदिर प्रशासन और पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए बच्चे को सुरक्षित रखा और उसके परिवार की तलाश शुरू कर दी।
मंदिर के खोया-पाया केंद्र से बार-बार अनाउंसमेंट कराए जा रहे हैं ताकि उसके माता-पिता तक यह खबर पहुंच सके। इस बीच, पुलिस ने अपील की है कि अगर कोई जिगर के परिजनों को जानता हो तो तुरंत मंदिर प्रशासन या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें