फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे में भिड़ी दो कारें

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात घने कोहरे के कारण माइलस्टोन 72 के पास दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को किनारे कर घायलों को सीएचसी नौहझील में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आगरा से नोएडा की ओर जा रही एक नेक्सॉन कार और स्विफ्ट डिजायर कार कोहरे के चलते आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में सवार यात्री अंदर ही फंस गए। हादसे में स्विफ्ट कार सवार सौरभ, ऋषि, आयुषी, पिंकी निवासी रोहिणी सेक्टर-7, दिल्ली और नेक्सॉन कार सवार भगवान दास और अंकित निवासी थाना भरथना, जिला इटावा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी सोनू सिंह और एसआई सुभाष चंद्र शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएससी नौहझील में भिजवाया।
जहां उनको प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने बताया कि हादसा रात के समय घने कोहरे के कारण हुआ, जिससे चालक सड़क पर संतुलन खो बैठे। पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटाकर किनारे किया और बाधित यातायात को चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें