फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो कारें भिड़ीं, पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राया। रविवार सुबह सादाबाद सड़क पर गांव सारस के पास दो कारों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में गांव के पूर्व प्रधान अंगद सिंह (80) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

टक्कर स्कॉर्पियो और डिजायर कारों के बीच हुई। दोनों कारें राया की तरफ से सादाबाद जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों कार चालक आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। इसी दौरान वे अनियंत्रित होकर एक पेड़ के पास खड़े अंगद सिंह से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। उपचार के लिए ले जाते समय गंभीर रूप से घायल अंगद सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने पूर्व प्रधान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि यह हादसा चालकों की लापरवाही के कारण हुआ। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने बताया कि टकराने वाली दोनों कारें गांव की ही हैं और मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें