रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन। (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के मथुरा में आर्थिक तंगी से परेशान दो भाइयों ने शुक्रवार देर रात ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उनकी बाइक ट्रैक के पास खड़ी मिली। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते पहुंच गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना छाता थाना क्षेत्र के बिलौठी गांव स्थित रेलवे फाटक के समीप की है।
कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे बिलौठी कट रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर ट्रैक के पास बाइक मिली। बाइक के नंबर के सहारे छानबीन में पता चला कि बाइक सौंख की है।