फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी बाबा कुंड में डूबने से दो किशोरों की मौत

Fri, 02 Sep 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
कोतवाली छाता के गांव तरौली के स्वामी बाबा कुंड में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। अपने नाती को खोजने पहुंची दादी ने ही शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्रित किया। ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। किशोरों की मौत से गांव पिल्होरा में शोक है।
विज्ञापन


पिल्होरा निवासी मानपाल (17) पुत्र मुकेश और घनश्याम (15) पुत्र धन्नी दोपहर 12 बजे घर से साइकिल से घूमने निकले थे। जब दोनों दोपहर तीन बजे तक घर नहीं पहुंचे तो मानपाल की दादी शांता तलाश करती हुई स्वामी बाबा मंदिर तरौली पहुंची। यहां पास में बने कुंड के पास दोनों की साइकिल खड़ी हुई थी और कपड़े भी पड़े मिले। दादी देखकर दंग रह र्गइं।

अनहोनी की आशंका से जोर-जोर से चीख-पुकार करने लगी। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। शांता के कहने पर तरौली निवासी केशव ने कुंड में उतर कर बच्चों को ढूंढ़ने की कोशिश की तो दोनों के शव पास ही कुंड के कीचड़ में फंसे मिले। 
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि कुंड में लगभग 14 फुट पानी है। बरसात के कारण कुंड में काफी कीचड़ जमा हो गई है। अनुमान है कि जब दोनों किशोरों ने कुंड में नहाने के लिए छलांग लगाई होगी तो दोनों कुंड के कीचड़ में फंस गए होंगे। तरौली निवासी केशव ने गांव के ही चार पांच लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें