नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 73.500 गांव सुहागपुर के समीप दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि थाना सुरीर के गांव भदनवारा निवासी सद्दाम,मोनू और कोसीकलां निवासी इरफान एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक बुलेट पर वृंदावन के कैलाश नगर निवासी दो सगे भाई अभिषेक पांडे व वेकटेश पांडे आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। अचानक दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। जिससे पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सप्रेस-वे रोमियो टीम द्वारा हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
सूचना पर थाना प्रभारी सोनू सिंह व उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मथुरा भेजा व परिवारीजन को सूचना दी।