फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: चेकिंग के दाैरान भागने लगे बाइक सवार दो युवक...पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, चोरी के पांच वाहन बरामद

Thu, 29 May 2025 10:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आरोपियों की निशानदेही पर एक प्लाॅट में बने कमरे में छिपा रखी चोरी की 5 बाइकें बरामद की हैं। साथ ही आरोपियों की पिछली वारदातों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अंतरजनपदीय दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकें तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया है। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल बृहस्पतिवार को ईदगाह मोड़ के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी पुलिस को देख बाइक सवार दो युवक भागने लगे। घेराबंदी कर युवकों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में युवकों की पहचान बॉबी व प्रवीन निवासी आदर्श नगर काॅलोनी बठैनगेट के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर समीप के एक प्लाॅट में बने कमरे में छिपा रखी चोरी की 5 बाइकें बरामद कीं। आरोपियों ने बताया कि बरामद बाइकाें में से एक बाइक चोरी के कार्यों में प्रयोग करते थे। बाइकों को बेचते थे। दोनों आरोपियों पर चार-चार मामले चल रहे हैं। वहीं अन्य राज्यों से मामलों की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें