फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 20 किलो गांजे के साथ आरक्षी समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो महावन पुलिस द्वारा 20 किलो गांजे के साथ पकड़े गए युवक
विज्ञापन
महावन (मथुरा)। थाना महावन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में एक डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मंगलवार रात करीब 11:38 बजे रुद्र रिसोर्ट के पास पूठा चौराहे से लगभग 100 मीटर दूर महावन-बलदेव रोड पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से गांव पचावर निवासी पुष्पेंद्र तथा इटावा के थाना वेदपुरा के गांव नगला दीप निवासी और मथुरा में डायल 112 पर तैनात आरक्षी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 20 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा मोटरसाइकिल और एक बैग से 2 लाख रुपये भी मिले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना महावन में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है।
एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया आरक्षी पुष्पेंद्र पर पहले से आबकारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व मारपीट में प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं आरक्षी अनिल कुमार पर भी आबकारी एक्ट और चोरी से जुड़े मामले दर्ज बताए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतराम शर्मा सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें