फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 19 Jul 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


ट्रेनों में चोरी और तस्करी की रोकथाम के लिए प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना के नेतृत्व में जीआरपी की टीम बुधवार सुबह जंक्शन परिक्षेत्र में जांच कर रही थी। तभी दो संदिग्ध युवक पुलिस की नजर से बचते हुए भागने का प्रयास करने लगे। टीम ने दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया और तलाशी ली।

उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। उन्होंने अपने नाम सचिन गोला उर्फ सोनू पुत्र बाल किशन निवासी मोहल्ला अम्बाखार निवासी मथुरा व विमलेश बाथम पुत्र राधेश्याम बाथम निवासी ग्राम अहिमलापुर, जिला फर्रुखाबाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों लोगों से बरामद मोबाइल फोन के चोरी होने की रिपोर्ट जीआरपी थाने में दर्ज है। ये ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करते हैं। पूछताछ में दोनों ने पूर्व में की गई चोरी की कई वारदात को कबूला है। दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें