फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फ्लिपकार्ट से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। ईकाॅमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ धोखाखड़ी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को फरह पुलिस ने मामले में वांछित अलीगढ़ निवासी संजय सिंह और सादाबाद निवासी गोविंद को फरह से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मामले में सोमवार को थाना फरह में फ्लिपकार्ट के जिला मैनेजर राकेश कुमार शर्मा ने अरुण यादव और संजय सिंह के साथ कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जब संजय फ्लिपकार्ट में टाउनशिप हब पर इंचार्ज था तब उसने अपने दोस्त अलीगढ़ के बन्नादेवी के पास त्रिमूर्ति नगर निवासी अरुण को जुलाई 2025 में फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइजी फरह में दिलवाई थी।
साथ ही अपने साथी बिसावर निवासी गोविंदा को मैनेजर के पद पर काम दिलवाया था। संजय ने अपने मित्र गोविन्द, नितिन, अनुज और विकास के साथ मिलकर पार्सल से असली सामान चोरी कर उसमें खराब सामान रख दिया। इससे कंपनी को करीब 75 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। ऑर्डर कैंसल कर पार्सल कंपनी को वापस कर दिए थे। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि धोखाधडी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें