मथुरा। जमुनापार क्षेत्र में घर से नकदी और जेवरात चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 10 हजार रुपये समेत अन्य सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर की रात जमुनापार थाना क्षेत्र में एक घर से नकदी और जेवरात चोरी किए गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। सोमवार को पुलिस टीम ने बल्देव रोड से सिहोरा जाने वाले रास्ते पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिहोरा निवासी विष्णु और नगला पतिया निवासी मनीष के रूप में हुई है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया है कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद