अमर उजाला में प्रकाशित हुई सरसों, आलू की खबर पर जयंत द्वारा किया गया ट्विट ।
- फोटो : MATHURA
नौहझील(मथुरा)। पिछले सप्ताह नौहझील क्षेत्र में बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई थी। इससे क्षेत्र में फसलों को काफी नुकसान हुआ। यह खबर प्रमुखता के साथ अमर उजाला में प्रकाशित हुई। इसका संज्ञान लेते हुए रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट किया है। इसमें पराली के मामले में सरकार के रुख पर सवाल उठाए हैं।
अमर उजाला की खबर के साथ जयंत चौधरी द्वारा किए गए ट्वीट में उन्होंने सरकार से पूछा है कि पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ रिपोर्ट हो रही है तो क्या ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को सरकार मुआवजा देगी। मथुरा के पूर्व सांसद जयंत चौधरी के इस ट्वीट को स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया भी दी जा रही हैं।