फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नरहौली चौराहे पर पलटा अनियंत्रित ट्रक, घंटों लगा रहा भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत नरहौली चौराहे पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। एक अनियंत्रित ट्रक अचानक बीच सड़क पर पलट गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त आस-पास से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। हालांकि, व्यस्त चौराहे पर ट्रक पलटने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और देखते ही देखते भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई। रात से लेकर सुबह तक राहगीर और वाहन चालक इस जाम में जूझते रहे।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। रात में ही यातायात को डाइवर्ट करने और जाम को खुलवाने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे प्रशासन द्वारा बुलाई गई क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को बीच सड़क से हटाकर किनारे किया गया।
एसपी ट्रैफिक राजेश तिवारी ने बताया कि शुक्रवार रात ट्रक पलटने की सूचना पर तत्काल टीम सक्रिय हो गई थी। शनिवार सुबह क्रेन को मौके पर बुलाकर ट्रक को वहां से हटा दिया गया है। इसके बाद हाईवे पर यातायात को पूरी तरह सुचारू करा दिया गया है। जाम खुलने के बाद ही राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें