फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ट्रक से कुचलकर कंपनी के कर्मचारी की मौत, अक्रोशित लोगों ने जमकर किया हंगामा

Fri, 19 Dec 2025 02:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 जैन कोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी की कंपनी के अंदर की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को शांत कराया। 
 
विज्ञापन
मथुरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव चन्दोरी स्थित जैन कोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत युवक की कंपनी के ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


थाना छाता गांव चन्दोरी निवासी प्रवीन (20) पुत्र मनोज कंपनी का काम कंपनी की बाउंड्री के बाहर काम कर रहा था। इसी दौरान युवक कंपनी के ही ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण कंपनी परिसर में एकत्र हो गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। 

पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने की कोशिश की, लेकिन मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रवीन अपनी मां का इकलौता बेटा था और शादी नहीं हुई थी। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें