फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भारत विभाजन में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 14 Aug 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यकारिणी ने सोमवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजित कर बंटवारे के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही मौन जुलूस भी निकाला गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं पूर्व विधायक राम प्रताप चौहान रहे, जबकि अध्यक्षता मेयर व महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने की। वक्ताओं ने 1947 में धर्म के आधार पर देश के विभाजन को इतिहास का ‘एक काला अध्याय’ बताया। विनोद अग्रवाल ने कहा 1947 का वह काला दिवस जब भारत दो टुकड़ों में बंटा, लाखों लोग बेघर हुए, हिंसा का तांडव चरम पर था, विस्थापन का दंश झेलने को देशवासी विवश थे।

पूर्व सांसद तेजवीर सिंह ने बताया कि यह दिवस विभाजन के दौरान जान गंवाने वालों को याद करने का अवसर है। गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा विभाजन विभीषिका दिवस देशवासियों को अतीत के काले अध्याय का स्मरण करवाकर शांति व सद्भाव के लिए प्रेरित करेगा। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत हर घर तिरंगा लहराएंगे। संचालन महानगर महामंत्री राजू यादव ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान महानगर प्रभारी अनिल चौधरी, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, विधायक ठाकुर मेघ श्याम, पूर्व महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, सुल्तान सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, जनार्दन शर्मा, निरंजन सिंह धनगर, पूजा चौधरी, रश्मि शर्मा, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें