फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिला खो-खो, वॉलीबॉल और जूनियर फुटबॉल के ट्रायल पांच को

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जौनपुर में 11 से 13 अगस्त तक होने वाली प्रदेशीय महिला खो-खो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए महिला वर्ग जिला स्तरीय चयन-ट्रायल पांच अगस्त को शाम तीन बजे से गणेशरा स्थित स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन

जिला उप क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के मंडलीय ट्रायल सात अगस्त को सुबह 11 बजे आगरा में आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2025 को 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वहीं प्रदेशीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता अमेठी में 10 से 18 अगस्त तक आयोजित होगी। इसके लिए जिला स्तरीय चयन-ट्रायल पांच अगस्त को शाम तीन बजे से गणेशरा स्टेडियम में होंगे। इसमें वही बालिकाएं भाग ले सकेंगी जिनका जन्म एक जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के बीच हुआ हो तथा जिनका फुटबॉल संघ द्वारा सीआरएस पंजीकरण कराया जा चुका हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें