फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यूपी स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल कल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। 24वीं यूपी स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए जनपदीय चयन ट्रायल का आयोजन 28 मार्च (शनिवार) को शाम 3 बजे से केआर डिग्री कॉलेज के खेल मैदान पर होगा। ट्रायल में जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेकर राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाने के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि ट्रायल प्राचार्य डॉ. प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा। चयनित खिलाड़ी 8 व 9 अप्रैल को प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रॉयल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

तकनीकी अधिकारी दलवीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 26 अप्रैल 2006 से 27 अप्रैल 2010 के बीच होनी चाहिए। चयनित खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की यूआईडी नंबर होना अनिवार्य है। खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी और जन्म प्रमाण पत्र की प्रति लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें