फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के ट्रायल 4 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अमेठी में 29 से 11 दिसंबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के जिला स्तरीय ट्रायल 4 दिसंबर को स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि अमेठी में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसके लिए खिलाड़ियों के ट्रायल बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे से स्टेडियम में होंगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों के 6 दिसंबर को मंडलीय टीम के लिए आगरा के एकलव्य स्टेडियम में ट्रायल होंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल में 75 किलोग्राम से कम के खिलाड़ी शामिल होंगे। खिलाड़ी अपने साथ नगर निगम का जारी किया जन्म प्रमाण पत्र, स्वयं एवं अपने माता-पिता के आधार कार्ड, सीएमओ द्वारा बनाया चिकित्सीय प्रमाण पत्र लेकर आए। बिना कागजातों के खिलाड़ी ट्रायल में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने जिले के सभी स्कूल, कॉलेज के प्रधानाचार्यों से खिलाड़ियों को भेजने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें