फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट एरिया में डोर-टू-डोर होगी मेडिकल जांच: श्रीकांत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व शहर विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि जिला प्रशासन ने जिन हॉस्पिटलों को इलाज करने के लिए अनुमति दी है, वे आने वाले मरीजों का अच्छे से इलाज करें। ऐसा न करने वाले हॉस्पिटल के संचालकों को दिक्कत होगी। हॉटस्पॉट एरिया में शुक्रवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर पहुंचकर जांच करेगी।
विज्ञापन

ऊर्जामंत्री ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि मरीजों के इलाज को गंभीरता से लेने के निर्देश जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र को दिए हैं। महामारी का संकट काल अभी टला नहीं है। इसके लिए लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराया जाए। सामाजिक दूरी से इस महामारी को मात दी जा सकती है। इसका ख्याल जनपद मथुरा की जनता रखे। प्रसव पीड़ित महिलाओं का प्राथमिकता से इलाज चिकित्सक करें। टाल-मटोल नहीं होनी चाहिए। इस प्रकार की शिकायतें आई तो दिक्कत होगी। डायलिसिस के मरीजों को हो रही परेशानी से जल्द राहत मिल सकेगी। जिला अस्पताल में शनिवार से डायलिसिस हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें