फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में डिवाइडर से टकराकर पलटी ट्रैवलर...मच गई चीखपुकार, चालक की माैके पर ही माैत; 22 लोग घायल

Tue, 07 Oct 2025 03:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में यात्रियों से भरी ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गई। इसमें 22 यात्री घायल हो गए। चालक की माैत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई ट्रैवलर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से मथुरा जा रहे पश्चिम बंगाल के पर्यटकों का वाहन (टूरिस्ट ट्रेवलर) हाईवे पर फरह के नजदीक डिवाइडर पर लगे विद्युत पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार 22 पर्यटक जख्मी हो गए। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के हुबली जिले के पर्यटक दो दिन पहले मथुरा-वृंदावन में मंदिरों के दर्शन करने के लिए आए थे। यह सभी वृंदावन के गौतमपाड़ा स्थित गेस्ट हाउस में रुके थे। मंगलवार सुबह 6 बजे सभी लोग ट्रेवलर गाड़ी से आगरा ताजमहल देखने गए थे। दोपहर जब सभी लौट रहे थे। फरह के नजदीक फतिहा रेलवे पुल पर गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर बिजली के पोल से टकराने के बाद दूसरी साइड में घुस गई। 

हादसे में वृंदावन के किशोरपुरा के रहने वाले चालक सतीशचंद (45) की मौके पर मौत हो गई। वहीं सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फरह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। फरह के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामवीर ने बताया कि ज्यादातर मरीजों के सिर, नाक, गले, और हाथ पैरों में चोटें आई थीं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम सदर अभिनव जे जैन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों से बातचीत की। एसडीएम ने बताया कि कुछ गंभीर मरीजों को सिटी हॉस्पीटल, मथुरा और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर किया गया है। सभी घायलों के उपचार की व्यवस्था की गई है।

ये हुये घायल
उज्ज्वल चक्रवर्ती (36), पडाउरानी मांझी (70), सोमन पतरा (47), मानसी पतरा (45), पोतिमा धनपति (54) अनन्या ससमाल (22), मिनोती जाना (65), स्वपन कुमार (60), हीरा सेसमल (60), देवजानी सरकार (30), मालती मंडल (55), अशोक कुमार मंडल (68), मधु मांझे (46), गीता रानी (60), अनुभा सेनापति (54), रितिका मेती (22), तप्सी मेती (47), गोविंद मेती (49), दशरथ (70), माधवी मांझी (70), मालती (58) और सतीश (45)।

हादसे के बाद लगा 3 किलोमीटर लंबा जाम
हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मथुरा से आगरा के ओर तीन किमी लंबा जाम लग गया। दोपहर को तीन बजे तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रेवलर को हटवाया। तब कहीं जाकर जाम खुल सका। जाम में सैकड़़ों वाहन चालक फंसे रहे।
विज्ञापन



">http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें