कोसीकलां में लुढकते हुए ब्रज परिक्रमा करते हर्षित यादव।
कोसीकलां (मथुरा)। गो माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के संकल्प के साथ बुलंदशहर के सिकंदराबाद से एक युवक लुढ़कते हुए रविवार को कोसीकलां पहुंचा। हार्दिक यादव अपनी दादी, नानी, मौसी, बहन और भाई के साथ इस यात्रा पर निकला है।
कठिन परिस्थितियों, तपती सड़क के बावजूद हार्दिक अपने संकल्प पर अडिग है। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने उसका स्वागत किया। यात्रा कोकिलावन, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन और मथुरा होते हुए वृंदावन में समाप्त होगी। हार्दिक ने बताया कि वह गो माता के सम्मान और संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करना चाहते हैं। उनकी सरकार से मांग है कि गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए। संवाद