फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाईवे पर खड़ी ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी ट्रैवलर

विज्ञापन
छाता शुगर मिल के सामने हादसे बाद हाईवे पर क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली और ट्रैवलर गाड़ी।
विज्ञापन
छाता, मथुरा। कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 स्थित छाता शुगर मिल के समीप रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। कुरुक्षेत्र से उज्जैन जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी आगे खड़ी ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनियंत्रित होकर ट्रैवलर हाईवे पर विपरीत दिशा में धूमते हुए डिवाइडर पर जा पहुंची। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य कार भी उसकी चपेट में आ गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी एक ही परिवार के 20 सदस्य ट्रैवलर गाड़ी में सवार होकर धार्मिक यात्रा पर उज्जैन जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी छाता शुगर मिल के पास पहुंची, ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर के बाद ट्रैवलर घूमकर दूसरी दिशा में मुड़ी तो दिल्ली से वृंदावन जा रही एक कार पीछे से आकर उससे टकरा गई। गनीमत रही कि कार सवार दोनों भाइयों और उनके माता-पिता को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि उनकी कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
ट्रैवलर में सवार परिवार के ही सदस्य बलजीत ने बताया कि हादसे में कुरुक्षेत्र निवासी काजल शर्मा, पुनीत, साहिल, सुमन रानी, बालकिशन शर्मा और नरेश घायल हुए हैं। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के कारण हाईवे पर ईंटें बिखर गईं और क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और बिखरी ईंटों को किनारे करवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें