फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कुंभ मेले के लिए परिवहन निगम को नई बसों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कुंभ मेले के लिए परिवहन निगम को नई बसों का इंतजार है। मथुरा डिपो के अधिकारियों ने 35 बसों की मांग क्षेत्रीय कार्यालय आगरा भेजी है। जल्द ही उनकी मांग पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन



प्रयागराज में जनवरी में महाकुंभ आयोजित होना है। इसके लिए बड़ी संख्या में मथुरा से श्रद्धालु जाएंगे। परिवहन निगम के अधिकारी श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए एआरएम ने आगरा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को 35 नई बसों की मांग भेजी थी। इसके साथ ही कुंभ मेला में मथुरा से 85 बसों के संचालन की योजना तैयार की। नई बस मिलने के बाद परिवहन निगम अपनी रणनीति को मूर्त रूप देना शुरू कर देगा। निगम के अधिकारियों का कहना है कि जनवरी से शुरू हुआ बसों का संचालन मार्च तक अनवरत जारी रहेगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी लखनऊ मुख्यालय से नई बसों के बारे में लगातार अपडेट ले रहे हैं।


एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि कुंभ मेला के लिए 35 बसों का प्रस्ताव भेजा गया है। कुंभ मेला के लिए लखनऊ से बस आगरा आएंगी। इसके बाद प्रत्येक डिपो की मांग के अनुसार वितरण किया जाएगा। उन्हें पूरी उम्मीद है कि धार्मिक नगरी होने के कारण मथुरा डिपो को 35 बसें मिल जाएंगी। बस मिलने के बाद संचालन की रणनीति बनाई जाएगी, ताकि किसी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें